सब जूनियर प्रतियोगिता के लिए चुनी गई वालीबॉल टीम। एसोसिएशन
रेवाड़ी। वॉलीबॉल एसोसिएशन के बैनर तले 14 व 15 फरवरी को जींद में आयोजित होने वाली दसवीं सब जूनियर अंडर-14 प्रतियोगिता (बालक-बालिका) के लिए रविवार को राव तुलाराम स्टेडियम में टीम का चयन किया गया। इस ट्रायल में विभिन्न स्कूलों एवं खेल नर्सिरियों से करीब 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
उपप्रधान निशांत यादव ने बताया कि लड़कियों की अंडर-14 टीम में शशि, गीतिका, सोनालिका, राखी, तमन्ना, सपना, मीनाक्षी, निितका, दिशा, एकता, खुशी, प्रतिक्षा, रिया व महिमा का चयन किया गया। इसके अलावा लड़कों की टीम में मानव, विंशु, अतुल, यश, वरुण, मोहित, करण, मयंक, नवीन व प्रिंस आदि टीम में चुने गए। उन्होंने बताया कि दोनों टीमें सामूहिक रूप से इस प्रतियोगिता के लिए रवाना होगी।