फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में विवेकानंद स्कूल प्रथम

Mon, 07 Sep 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विजेताओं को सम्मानित करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
रेवाड़ी। ताइक्वांडो एमेच्योर एसोसिएशन ऑफ रेवाड़ी की ओर से सर्कुलर रोड स्थित विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 21वीं जिलास्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें विवेकानंद स्कूल धारुहेड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के युवाओं एवं बच्चों में अपार खेल प्रतिभा है। आवश्यकता सिर्फ उन्हें उचित मंच प्रदान करने की है। ताइक्वांडो एमेच्योर एसोसिएशन ऑफ रेवाड़ी सरीखी संस्थाएं खेल प्रतिभाओं को आगे लाने में अहम भूमिका निभा रही है।
एसोसिएशन के सचिव व कोच दीपचंद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विवेकानंद स्कूल धारुहेड़ा ने प्रथम, राव खेमचंद विद्या विहार ने दूसरा और दी गैलेक्सी हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल करावरा मानकपुर ने तृतीय स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन

इसके अलावा राजकीय स्कूल कुंड व सरस्वती स्कूल पटौदी ने चतुर्थ व राजकीय गर्ल्स कॉलेज सेक्टर-18 ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में 15 स्कूल व दो कॉलेजों के 175 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए।

इस मौके पर एसोसिएशन के चेयरमैन उत्तम सिंह, प्रधान एडवोकेट निशांत यादव, कोषाध्यक्ष होशियार सिंह एडवोकेट, कोच व सचिव दीपचंद, स्कूल सचिव धीरज शर्मा, स्कूल प्रिंसिपल मंजू यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें