रेवाड़ी। रेजांगला पार्क में सुधार और विकास कार्यों को और गति देने के लिए अधिकारियों ने पार्क का दौरा किया। साइट विजिट में एचएसवीपी के एसडीओ और जेई उपस्थित रहे। उन्होंने पार्क के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और सुधार कार्यों के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
परमात्मा शरण यादव ने कहा कि रेजांगला पार्क न केवल स्थानीय नागरिकों के लिए मनोरंजन और विश्राम का स्थल बनेगा बल्कि यह बच्चों और परिवारों के लिए सुरक्षित और आकर्षक वातावरण भी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि कार्यों में कोई विलंब न हो और सभी सुधार समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।