फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विनीता मुलोदिया ने हासिल की पीएचडी उपाधि

Sun, 15 Feb 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विनीता मुलोदिया
विज्ञापन
कोसली। गांव बव्वा की बेटी डॉ. विनीता मुलोदिया ने पर्यावरण विज्ञान विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने 13 फरवरी को राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा (नई दिल्ली) में पीएचडी की डिग्री हासिल की। उन्हें कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपाधि प्रदान की। डॉ. विनीता ने शोधकार्य प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। वर्तमान में वह नाबार्ड में ग्रेड-ए अधिकारी के पद पर जयपुर में कार्यरत हैं। उनके पिता सुभाष मुलोदिया पीएम राजकीय कन्या उच्च विद्यालय गुड़ियानी में मुख्याध्यापक हैं। मां सरोज गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। उन्हें ग्राम सरपंच सुनीता देवी, गोपीराम, सूबेदार मेजर सुरजन सिंह, हवलदार सुबह सिंह यादव ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें