फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तालाबों के संरक्षण संवर्धन के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक

Tue, 05 Aug 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 1रेवाड़ी में मंगलवार को तालाबों का निरीक्षण करने के बाद हरियाणा तालाब प्राधिकरण के प्रधा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। हरियाणा तालाब प्राधिकरण की ओर से प्रदेश में चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को गांव भूरथल जाट में नुक्कड़ नाटक के जरिये ग्रामीणों को तालाबों के संरक्षण के लिए जागरूक किया गया।
प्राधिकरण के प्रधान सलाहकार प्रभाकर कुमार वर्मा ने गांव के तालाब का निरीक्षण किया और पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से लोगों को तालाबों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तालाब हमारे पर्यावरण और ग्रामीण जीवन का अंग हैं और इनकी स्वच्छता हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। नाटक मंडली ने तालाबों के महत्व, उनकी स्वच्छता के लाभों और जल संरक्षण के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद जल बचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता पंचायती राज नरेंद्र गुलिया, उपमंडल अधिकारी कनिष्ठ अभियंता सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें