फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्वच्छ अभियान चलाकर ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
एनएसएस शिविर में भाग लेतीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
कोसली। राजकीय महाविद्यालय नाहड़ की एनएसएस यूनिट-2 की स्वयंसेविकाओं की तरफ से गांव नाहड़ स्थित राजपूत धर्मशाला में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन एनएसएस इंचार्ज डॉ. प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि गांव नाहड़ के सरपंच महेंद्र सिंह रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या सुषमा यादव ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका कुमारी ने शिविर की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
उन्होंने बताया कि शिविर के पहले दिन स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छ अभियान चलाकर ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। शिविर के दौरान जल संरक्षण, पराली से होने वाले प्रदूषण, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे विषयों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
विज्ञापन

स्वयंसेविकाओं ने रैली, नुक्कड़ नाटक और जनसंपर्क के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।
प्राचार्या सुषमा यादव ने भी स्वयंसेविकाओं को समाज सेवा के प्रति निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें