फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ग्रामीणों को साइबर अपराध के बचने के उपाय बताए

Thu, 05 Nov 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नशा मुक्ति टीम लोगों को जागरूक करती। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस की नशामुक्ति टीम ने बुधवार को गांव ढाणी सातो और शहबाजपुर में घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने ग्रामीणों का सर्वे कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

टीम ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं को पढ़ाई, खेल और अपने लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए।
इस दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। टीम ने बताया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड या निजी जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं। समय रहते शिकायत मिलने पर ठगी की रकम को संबंधित खातों में फ्रीज कराने का प्रयास किया जा सकता है।
टीम ने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की। नशे की बिक्री या सेवन की सूचना पुलिस थाना अथवा मानस हेल्पलाइन 1933 पर देने को कहा। आपात स्थिति में डायल 112 पर सूचना देने की अपील भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें