फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 14 May 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली न मिलने पर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव में बिजली समस्या को लेकर शुक्रवार को भाड़ावास के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने रेवाड़ी-शाहजहांपुर मार्ग पर तीन घंटे से ज्यादा समय तक अवरोध डालकर जाम लगाए रखा। ग्रामीणों की मांग थी कि उन्होंने गांव में 33 केवी स्टेशन के लिए पंचायती जमीन को फ्री में दिया था, इसलिए प्रावधान के मुताबिक उन्हें चौबीसों घंटे बिजली मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें दिन में केवल दो घंटे बिजली मिल रही है। मौके पर पहुंचे रामपुरा थाना इंचार्ज सुरेंद्र सिंह समझाने के बावजूद ग्रामीण उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ रहे। लगभग तीन घंटे लगे जाम के बाद पाली-गोठडा एसडीओ राजकुमार द्वारा गांव में चौबीस घंटे बिजली सप्लाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।

बिजली सप्लाई एवं अन्य समस्याओं के लिए कर चुके थे कई बार शिकायत
गांव के सरपंच कालुराम के नेतृत्व में लगभग साठ से ज्यादा सड़क पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि गांव में दो घंटे बिजली आने की समस्या, तार बदलने की समस्या एवं ट्रांसफार्मर जलने के बाद विभाग की ओर से कोई सुध नहीं लेने की शिकायत कई बार अधिकारियों को की गई है। बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं होती है। सरपंच ने कहा कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मजबूरन उन्हें दोबारा इससे भी बड़ा जाम लगाने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।
विज्ञापन


शर्ते पूरी करो मिलेगी चौबीसों घंटे बिजली
गांव द्वारा फ्री में जमीन देने पर चौबीसों घंटे बिजली देने का प्रावधान है। लेकिन इसके लिए पंचायत को कुछ शर्तें पूरी करने के बाद रिजोलुशन पास कर बिजली निगम को भेजना होता है। इसके बाद विभाग की ओर से 24 घंटे बिजली सप्लाई की जाती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए ग्रामीणों को सभी मीटरों को घर से बाहर लगाने के साथ अन्य शर्तें पूरी करनी हैं
विज्ञापन

राजकुमार एसडीओ, बिजली विभाग, पाली-गोठडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें