लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करती टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। नशा मुक्ति टीम ने गांव बालियर कलां और बालियर खुर्द में अभियान चलाकर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। टीम ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। युवाओं को पढ़ाई, खेल और अपने भविष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए। ग्रामीणों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी देते हुए ओटीपी और पासवर्ड जैसी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने की सलाह दी गई। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करने को कहा गया। टीम ने यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने की भी अपील की। आपात स्थिति में 112 और नशे की गतिविधियों की सूचना मानस हेल्पलाइन 1933 पर देने की जानकारी दी गई।