फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भटसाना में शराब ठेका खोले जाने के विरोध में ग्रामीणों ने पंचायत की, आज सौंपेंगे ज्ञापन

Sat, 17 Jun 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। गांव भटसाना में शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों की पंचायत हुई। इसकी अध्यक्षता सरपंच भूपसिंह ने की। पंचायत में शराब ठेका खोले जाने का विरोध किया तथा डीसी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

जिला पार्षद निरंजन लाल पटवारी ने बताया कि गांव में लंबे समय से शराब का ठेका बंद था, लेकिन इस बार ठेका खोल दिया गया है, जिससे ग्रामीणों में रोष है। जबकि खोले गए शराब के ठेके से प्राइमरी पाठशाला व मिडिल स्कूल की दूरी बेहद कम है। इसके अलावा बाबा विशन दास महाराज का मंदिर भी है। ऐसे में विद्यार्थियों व ग्रामीण महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। गांव के सरपंच भूप सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की मर्जी के खिलाफ शराब का ठेका खोल दिया गया है, जिससे गांव में रोष व्याप्त है। प्रशासन को चाहिए कि तत्काल ठेका बंद कराया जाना चाहिए। पंचायत में निर्णय लिया गया कि सोमवार को सभी ग्रामीण डीसी से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे।
इस मौके पर जिला पार्षद निरंजन लाल, सरपंच भूप सिंह,पंच रतिराम , सुल्तान सिंह पंच,नंबरदार फतेह सिंह, नंबरदार कृष्ण कुमार, श्याम सिंह, समाजसेवी बलवीर सिंह, सेवानिवृत्त थानेदार सुभाष,पंच अनीता, हेमलता पंच, प्रियंका, मित्रसेन पंच व अनीता पंच सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें