फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: छेड़छाड़ के आरोपी पर केस दर्ज नहीं करने पर भड़के ग्रामीण, झज्जर रोड पर लगाया जाम

विज्ञापन
डीएसपी अमित भाटिया को घटनाक्रम की जानकारी देती महिला। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व दुकान से लौट रही करीब 13 वर्षीय बच्ची के साथ एक पूर्व सैनिक ने छेड़छाड़ की। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी, लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया। मामले में वीरवार को गांव में पंचायत बुलाई गई थी, आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर झज्जर-रेवाड़ी मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

जाम की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस के साथ भी ग्रामीणों ने धक्का-मुक्की की। इस दौरान वहां तनाव की स्थिति बन गई। सूचना के बाद डीएसपी अमित भाटिया भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने करीब एक घंटा तक सड़क पर जाम लगाए रखा, जिससे रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गांव की एक 13 वर्षीय बच्ची दुकान से अपने घर आ रही थी। रास्ते में गांव के ही रहने वाले पूर्व सैनिक मनोज ने बच्ची को बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। बच्ची ने अपने घर पहुंच कर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने इसकी शिकायत सरपंच को दी। सरपंच ने मामला पंचायत में सुलझाने के लिए कहा और वीरवार को दोनों पक्षों को पंचायत में आने के लिए कहा, लेकिन आरोपी वहां नहीं पहुंचा। इससे पीड़ित परिजन भड़क गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीण और परिजनों ने रेवाड़ी-झज्जर रोड पर अवरोधक लगाकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि बच्ची के पिता की मौत हो चुकी है। उनका आरोप है कि सरपंच द्वारा मामले को दबाने व बच्ची के परिवार पर फैसला करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की शुरू कर दी। जाम के कारण झज्जर रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी पहले भी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर चुका है।
विज्ञापन

जाम की सूचना के बाद डीएसपी अमित भाटिया मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

-----
वर्जन
पीड़ित परिजन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-अमित भाटिया, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें