फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, फरवरी में होनी थी शादी

विज्ञापन
तनुज का फाइल फोटो। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाड़ावास रोडपर गांव भाड़ावास के समीप बुधवार की रात एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। युवक की पहचान भाड़ावास निवासी करीब 25 वर्षीय तनुज के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव भाड़ावास के रहने वाले तनुज जनस्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे और उनकी ड्यूटी गांव की वाटर सप्लाई पर ही लगी हुई थी। बुधवार को तनुज को जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में बुलाया गया था। रात को वह मोटरसाइकिल पर अपने घर लौट रहे थे। उन्होंने हेलमेट भी लगा रखा था। गांव भाड़ावास के राजकीय स्कूल के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने तनुज को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से तनुज मोटरसाइकिल सहित सड़क पर जा गिरे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दी। परिजनों उन्हें लेकर रेवाड़ी स्थित ट्रामा सेंटर में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मातम में बदली शादी की खुशियां
तनुज की मौत से परिजन सदमे में हैं। तनुज परिवार का इकलौता बेटा था। उनकी दो बड़ी बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। 22 फरवरी को तनुज की शादी तय थी। परिवार तनुज की शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था और घर में खुशी का माहौल था। अचानक उसकी मौत से परिवार के लोग टूट गए हैं और खुशियां मातम में बदल गई है। गांव भाड़ावास चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें