फोटो : 17कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा से मुलाकात करते सरपंच आशीष प्रजापति। स्रोत : प्रवक्ता
कोसली। ग्राम पंचायत नेहरूगढ़ के सरपंच आशीष प्रजापति ने पीडब्लूडी एवं पब्लिक हेल्थ कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा से मुलाकात कर गांव की पेयजल समेत अन्य विभिन्न मांगों को उठाया। सरपंच आशीष प्रजापति ने बताया कि झज्जर में आयोजित एक सामाजिक समारोह में मंत्री से मुलाकात की, जिसमें विशेष तौर पर बीपीएल कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति, शमशान घाट में बंद ट्यूबवेल को तुरंत चालू करने,बीसी चौपाल सहित अन्य विभिन्न मांगें रखी। मंत्री ने सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।