फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विकसित भारत बिल्डथाॅन कार्यक्रम का आज स्कूलों में होगा लाइव प्रसारण

Mon, 13 Oct 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विद्यार्थियों में नवाचार, अनुसंधान और समस्या समाधान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से देशभर में विकसित भारत बिल्डथाॅन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 13 अक्तूबर को जिले के सभी स्कूलों में इस कार्यक्रम लाइव प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन

बिल्डथॉन का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें सृजनात्मक सोच, व्यावहारिक शिक्षा और देश के विकास में योगदान के लिए प्रेरित करना है। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत, वोकल फार लोकल और समृद्ध भारत जैसे विषयों पर अपने अभिनव विचार और मॉडल प्रस्तुत करेंगे।
कार्यक्रम के तहत छात्र पांच से सात सदस्यों की टीम बनाकर एक मार्गदर्शक शिक्षक के निर्देशन में भाग लेंगे। टीम को किसी एक विषय पर केंद्रित रहकर नवाचार विकसित करना होगा। इसके लिए 11 अक्तूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

विजेता टीमों को न केवल सम्मानित किया जाएगा बल्कि उन्हें अनुभवी वैज्ञानिकों, स्टार्टअप विशेषज्ञों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से जोड़ा जाएगा। यदि किसी टीम का आइडिया कार्पोरेट कंपनियों के मापदंडों पर खरा उतरता है, तो कंपनियां उसे वास्तविक प्रोजेक्ट के रूप में विकसित करने में सहयोग प्रदान करेंगी।

ऐसे होगी प्रतियोगिता की प्रक्रिया
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अपने माॅडल और विचारों का प्रस्तुतीकरण करना होगा। लाइव इंटरैक्शन के माध्यम से विभिन्न स्कूलों के बच्चे एक-दूसरे के विचारों से जुड़ सकेंगे। बिल्डथाॅन में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के विचारों का मूल्यांकन नवाचार, व्यवहारिकता, उपयोगिता और सामाजिक प्रभाव के आधार पर किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष 10, राज्य स्तर पर 100 और जिला स्तर पर 1000 विजेताओं का चयन किया जाएगा। विजेता टीमों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार राशि दी जाएगी। साथ ही चयनित नवाचारों को विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में विकसित करने का अवसर भी दिया जाएगा।
-
चार मुख्य विषयों पर केंद्रित होंगे आइडिया

आत्मनिर्भर भारत : बिजली, स्वास्थ्य, सुरक्षा, कृषि या उद्योग के क्षेत्र में सस्ते और प्रभावी उपकरण विकसित करने के विचार।

स्वदेशी : पारंपरिक ज्ञान, कौशल और सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ने पर आधारित नवाचार।

वोकल फाॅर लोकल : स्थानीय उत्पादों, कारीगरों और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल सप्लाई चेन या मार्केटिंग प्लेटफार्म तैयार करने के विचार।

समृद्ध भारत : जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित समाधान।
-
वर्जन :
बिल्डथॉन में सभी स्कूलों की भागीदारी के निर्देश दिए गए हैं। यह पहल विद्यार्थियों को सीखो और करके दिखाओ की दिशा में आगे बढ़ाने का अवसर देगी। इससे वे भविष्य के वैज्ञानिक, तकनीकी नवाचारक और उद्यमी बन सकेंगे। बिल्डथॉन न केवल शिक्षा प्रणाली को प्रयोगात्मक बनाएगा बल्कि आने वाले वर्षों में विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को सशक्त करेगा।-रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें