फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: नगर परिषद के एमई पिता समेत गिरफ्तार, No Dues Certificate देने के लिए मांगी थी रिश्वत

Fri, 11 Nov 2022 02:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

मोहल्ला विकास नगर निवासी जगदीश सैनी को अपने प्लाट के लिए नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेना था। जगदीश सैनी ने नगर परिषद के पास पांच बार ऑनलाइन आवेदन किया लेकिन हर बार आब्जेक्शन लगाकर उसकी फाइल को रिजेक्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तारी - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी स्थित नगर परिषद में आठ माह पहले नो ड्यूज प्रमाण पत्र जारी करने की एवज में दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में गुरुग्राम विजिलेंस ने गुरुवार रात को जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नंदलाल एवं रेवाड़ी नगर परिषद के एमई व उनके बेटे सोहन लाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों को गुरुग्राम स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में नामजद नगर परिषद ईओ अभय सिंह यादव 2 माह पहले सस्पेंड हो चुके हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहल्ला विकास नगर निवासी जगदीश सैनी को अपने प्लाट के लिए नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेना था। जगदीश सैनी ने नगर परिषद के पास पांच बार ऑनलाइन आवेदन किया लेकिन हर बार आब्जेक्शन लगाकर उसकी फाइल को रिजेक्ट कर दिया गया।

 जगदीश ने नप के एमई सोहन सिंह से संपर्क किया तो सोहन सिंह व उसके पिता जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नंदलाल ने कहा कि फाइल पास कराने के लिए 2 लाख रुपये की रिश्वत देनी पड़ेगी। जगदीश ने इसकी सूचना विजिलेंस को दे दी।
विज्ञापन


विजिलेंस ने इस मामले में 23 मार्च को सोहन सिंह व उनके पिता नंदलाल को रंगे हाथों पकड़ने की तैयारी की थी लेकिन सूचना लीक हो गई तथा दोनों बच गए। 29 मार्च को रिकार्डिंग व अन्य साक्ष्यों के आधार पर विजिलेंस ने एमई सोहन सिंह, एसडीओ नंदलाल और नगर परिषद के तत्कालीन ईओ अभय सिंह यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया था।

मुकदमा दर्ज होने के बाद एमई सोहन सिंह का अटेली नप में तबादला कर दिया गया था तथा ईओ अभय सिंह को निलंबित कर दिया गया था। विजिलेंस टीम लगातार मामले की जांच कर रही थी तथा अब एमई सोहन और एसडीओ नंदलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें