फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में विक्रेताओं ने की हड़ताल

Wed, 20 May 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
हड़ताल की वजह से बंद पड़ा मेडिकल स्टोर। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर बुधवार को जिलेभर के दवा विक्रेताओं ने सांकेतिक हड़ताल की। हड़ताल का मिला-जुला असर रहा। कई क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर बंद रहे जबकि कुछ स्थानों पर दुकानें खुलीं रहीं।
विज्ञापन

जिला दवा विक्रेता संघ के प्रधान अनिल दत्त शर्मा ने बताया कि दवा विक्रेताओं ने सुबह 8 बजे से 10 बजे तक सांकेतिक हड़ताल रखी। इस दौरान जिले के अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद रहे। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री से छोटे दवा विक्रेताओं का कारोबार प्रभावित हो रहा है और बिना उचित जांच के दवाइयों की बिक्री मरीजों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन सकती है।
उन्होंने बताया कि हड़ताल से पहले मंगलवार को दवा विक्रेताओं की ओर से नगराधीश और ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर को ज्ञापन सौंपा गया था। ज्ञापन में ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने और दवा विक्रेताओं की समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई।
विज्ञापन

दवा विक्रेताओं का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कई बार बिना डॉक्टर की पर्ची के दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं जिससे दवाओं के गलत इस्तेमाल का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से इस मामले में सख्त नियम लागू करने की मांग की है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें