फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सरपट दौड़ेंगे वाहन, रफ्तार पकड़ेगा कारोबार

Tue, 22 Oct 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोसली-कनीना मार्ग। संवाद
विज्ञापन
कोसली। कोसली-नाहड़-कनीना राज्यमार्ग पर 16 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। यह मार्ग काफी समय से क्षतिग्रस्त था। इसे दुरुस्त करवाने की कई बार स्थानीय लोगो ने मांग उठाई गई थी। सड़क दुरुस्त होने के बाद लोगों ने खुशी जाहिर की है। अब यह मार्ग बनने से कोसली शहर, झज्जर शहर और कनीना शहर के बीच कारोबार करने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन

पहले पैचवर्क कर काम चलाया जा रहा था। पैच वर्क कुछ समय बाद ही उखड़ जाता था, जिस कारण आने-जाने में वाहन चालकों को काफी परेशानी होती थी। ट्रैफिक दबाव अधिक होने की वजह से जगह-जगह पर काफी गड्ढे हो चुके थे। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। इस सड़क के सुधारीकरण करने का कार्य पूर्ण होने के बाद लोगों ने भी राहत की सांस ली है।
खास बात यह है कि यह सड़क 3 जिलों को जोड़ती है। कोसली से झज्जर होते हुए यह मार्ग महेंद्रगढ़ के कनीना तक जाता है। मार्ग के आसपास करीब 50 गांव आते हैं। रोजाना 10 हजार से अधिक वाहन यहां से गुजरते हैं। अब यह मार्ग बनने से कोसली शहर, झज्जर शहर और कनीना शहर के बीच कारोबार करने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन



दो साल लगाया था सड़क पर टोल

इस मार्ग पर व्यापारिक वाहनों का आवागमन ज्यादा होने के कारण व्यावसायिक वाहनों पर गुजरवास के पास टोल बैरियर लगाकर दो साल टैक्स की वसूली की गई थी। इससे आसपास के गांवों के लोगों खासकर स्कूल वाहन चालकों ने विरोध करना शुरू कर दिया था। इसके हटाने को लेकर धरना, प्रदर्शन और सड़क को अवरुद्ध करने और बढ़ते विरोध को देखते हुए इस टोल बैरियर को पिछले वर्ष सरकार ने बंद कर दिया था।

वर्जन

कोसली-नाहड़-कनीना राज्य मार्ग पर 16 करोड़ रुपये खर्च कर सुधारीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। अब लोगों को आवाजाही में परेशानी नहीं होगी।-विरेंद्र सिंह, एसडीओ, लोकनिर्माण विभाग कोसली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें