फोटो : 07रेवाड़ी। राव तुलाराम पार्क में पहुंची एडीसी एवं डीएमसी अनुपमा अंजलि। स्रोत : वीडिय
रेवाड़ी। शहर के नाई वाली चौक स्थित राव तुलाराम पार्क में विधायक लक्ष्मण के निरीक्षण के बाद एडीसी और डीएमसी अनुपमा अंजलि ने निरीक्षण किया। अधीनस्थों को पार्क के रखरखाव का आदेश दिया। पार्क में गंदगी देख कर उन्होंने रखरखाव करने वाली संस्था को नोटिस भेजने को कहा। विधायक ने फोन पर ही डीएमसी से बात करके पार्क को सुधारने की बात कही थी।
पार्क में लगे सभी टूटे झूले और ओपन जिम को दुरुस्त करवाने के निर्देश भी दिए। पार्क में ट्रैक की भी रिपेयरिंग करने के निर्देश दिए। डीएमसी ने कहा कि जल्द ही पार्कों में लाइट लगाई जाए और चौकीदार भी नियुक्त किया जाएगा।