फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लेन बदलने के नियम तोड़ने पर 1335 वाहनों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने 13 से 20 सितंबर तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, तेज डीजे व प्रेशर हॉर्न, लेन बदलने के नियमों की अवहेलना और बुलेट से पटाखे की आवाज करने वालों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले छह चालकों के चालान किए गए। वहीं तेज डीजे या प्रेशर हॉर्न बजाने और बुलेट से पटाखे की आवाज करने वाले 10 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से ध्वनि प्रदूषण के साथ सड़क पर अन्य लोगों को भी परेशानी होती है।
अभियान के दौरान लेन बदलने से संबंधित यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 1335 वाहन चालकों के चालान किए गए। एसपी ने वाहन चालकों से नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, ब्लैक फिल्म का प्रयोग नहीं करने तथा बुलेट में पटाखे वाले साइलेंसर का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें