फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मजदूर को वाहन ने कुचला, दोनों टांगें काटनी पड़ीं

Sat, 13 Jun 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 16 मई की रात नैहचाना कट के पास रोड के किनारे लेटे एक मजदूर को किसी वाहन ने कुचल दिया जिससे एक मजदूर की दोनों टांगें काटनी पड़ीं।
गांव जटवाड़ा निवासी संदीप (40) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करता है। 16 मई की रात वह काम से लौट रहा था। तड़के करीब तीन बजे अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके चलते वह दिल्ली-जयपुर हाईवे के नैहचाना कट के पास सर्विस रोड किनारे लेट गया और उसे नींद आ गई।
विज्ञापन

आधे घंटे बाद एक अज्ञात वाहन चालक ने उसकी टांगों को कुचल दिया। दर्द और अर्ध बेहोशी की स्थिति में होने के कारण वह वाहन की पहचान नहीं कर सका। राहगीरों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान डॉक्टरों को उसकी दोनों टांगें काट दीं।
अब तक उनके चाचा की तीन सर्जरी हो चुकी हैं। हादसे के बाद संदीप की हालत गंभीर थी, जिसके चलते वह लंबे समय तक बयान देने की स्थिति में नहीं था।
पुलिस को हादसे की सूचना पहले ही मिल गई थी, लेकिन घायल व्यक्ति चिकित्सकीय रूप से बयान देने के लिए फिट नहीं था। डॉक्टरों की अनुमति मिलने के बाद उसका बयान दर्ज किया गया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें