फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सब्जियों के दामों में आई गिरावट, आम जनता को राहत

Wed, 05 Nov 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 10दुकान में रखी सब्जियां। संवाद - फोटो : रक्तदान करने के बाद प्राप्त प्रमाण पत्रों को दिखाते रक्तदानी। स्रोतः पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। सर्दी के दस्तक के साथ ही सब्जियों के दामों में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। त्योहारों के बाद बाजार में सब्जियों की भरपूर आवक से खरीदारों के साथ-साथ दुकानदारों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई है। विक्रेताओं का कहना है कि खेतों में भरपूर पैदावार होने से दामों में कमी आई है। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ ही सब्जियां और सस्ती होने की उम्मीद है। बीते 3 दिनों में खुदरा बाजार में सब्जियों के दामों में 10 से 20 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है। पहले जहां लोगों को सब्जियां खरीदने के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही थी, वहीं अब मंडियों में अच्छी आवक के चलते दामों में गिरावट आई है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी के दुकानदार नरेश सेनी, अनूप, राजकुमार का कहना है कि मांग की तुलना में आपूर्ति अधिक होने के कारण यह स्थिति बनी है। मंडी में अधिकांश सब्जियों के भाव में गिरावट देखी गई है। एक सप्ताह पहले 60 से 70 रुपये किलो बिकने वाली गोभी अब 40 रुपये किलो मिल रही है।
टमाटर के दाम 40 से 50 रुपये से घटकर 20 से 30 रुपये किलो रह गए हैं। इसी तरह भिंडी 30 से 40 रुपये से घटकर 20 से 25 रुपये किलो, शिमला मिर्च 60 रुपये से घटकर 30 से 35 रुपये किलो और लौकी 30 से 35 रुपये से घटकर अब 15 से 20 रुपये किलो बिक रही है।
विज्ञापन



सस्ती सब्जियों से रसोई में बढ़ा स्वाद
कमला देवी, पूनम, विमला, नरेश कुमारी, सरोज और कविता ने बताया कि सब्जियों के दामों में कमी आने से अब वे बिना झिझक सभी प्रकार की सब्जियां खरीद पा रही हैं। उनके अनुसार दाम घटने से रसोई में विविध व्यंजन बनने लगे हैं और परिवार के स्वाद के अनुसार रोज नई सब्जियां पकाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सब्जियां सस्ती होने से घरेलू बजट पर भी सकारात्मक असर पड़ा है और खर्चों में राहत मिली है।
विज्ञापन


सब्जी और उसके दाम प्रति किलो में :
सब्जी का नामपहले का भावअब का भाव
गोभी60 – 7040 – 45
टमाटर40 – 5020 – 30
भिंडी30 – 4020 – 25
शिमला मिर्च6030 – 35
लौकी30 – 3515 – 20
नोट: सभी दाम प्रतिकिलो में हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें