फोटो : पीएम श्री जीएसएसएस खोरी के छात्र राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में अपने नवाचारपूर
रेवाड़ी। एनसीईआरटी की ओर से आयोजित 53वीं राज्यस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में पीएमश्री जीएसएसएस खोरी के विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों और वैज्ञानिक सोच के दम पर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रदर्शनी में अनुष्का वर्मा ने रिक्रिएशनल मैथमेटिकल मॉडलिंग, वर्णिका ने हेल्थ एंड हाइजीन और रवीश यादव ने वॉटर कंजर्वेशन विषय पर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में वर्णिका ने हेल्थ एंड हाइजीन विषय पर राज्यस्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया।
इस सफलता का श्रेय विद्यालय के प्राचार्य ब्रह्म प्रकाश के कुशल नेतृत्व और निरंतर प्रोत्साहन को दिया गया। विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने में गाइड शिक्षक निशा शर्मा, रमा रानी और बंटी यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इन्होंने विषय चयन से लेकर मॉडल प्रस्तुतीकरण तक विद्यार्थियों को पूरी तैयारी कराई। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा, डिप्टी डीईओ संतोष, पूर्व बीईओ खंड खोल और डीएसएस रीनू यादव ने बधाई दी।