रेवाड़ी। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाते विद्यार्थी। स्त्रोत : विश्वविद
रेवाड़ी। मीरपुर स्थि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में 24 मार्च तक राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से साप्ताहिक शिविर आयोजित किया जा रहा है इसमें विश्वविद्यालय से 200 स्वयंसेवक हिस्सा ले रहे हैं। शिविर में योग, अध्यात्म, सामाजिक क्रांति, खेल एवं ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी दी जा रही है। प्रथम दिवस मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी यादव ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना से व्यक्तिगत विकास की ओर छात्रों को अग्रसर किया जाता है। स्वंयसेवकों ने मीरपुर गांव में स्थित राव तुलाराम की हवेली में सफाई अभियान चलाया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। विषय ''''मतदान'''' रहा। शिविर के तीसरे दिन प्लास्टिक मुक्त कैंपस अभियान चलाया गया। विश्वविद्यालय परिसर में प्लास्टिक उठाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशांत यादव, डॉ. अनिता यादव, डॉ. ललित एवं डॉ. रीना हुड्डा और एनएसएस क्लर्क संदीप भी उपस्थित रहे।