फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे मातरम गीत शब्द नहीं, एक संकल्प : डॉ. यशपाल

विज्ञापन
कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान एकत्रित हुए विद्यार्थी साथ में स्टाफ। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। सरकारी महिला रीजनल सेंटर कृष्ण नगर में एनएसएस इकाई-15 के तहत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजलि पांचाल ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्राओं, टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ ने मिलकर सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत गाया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुदेश ने अपने संदेश में छात्राओं से आह्वान किया कि इस वर्षगांठ को एक समय, एक जगह और एक गीत के माध्यम से यादगार बनाएं ताकि राष्ट्रभक्ति की भावना और गहरी हो।
इस अवसर पर निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने कहा कि इस गीत के माध्यम से हमें अपनी स्वदेशी पहचान, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करना चाहिए। वहीं डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि यह गीत केवल शब्द नहीं बल्कि एक संकल्प, ऊर्जा और मातृभूमि की साधना है जो हमें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. अंजलि यादव, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. अनिता देवी, सुनिता यादव, डॉ. पूजा, डॉ. सोनिया यादव, नीलम यादव सहित शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें