फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: घर में घुसकर तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
खोल। गांव बोहका में रविवार की सुबह हथियार से लैस बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। इसके साथ ही हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। हमलावरों ने पहले परिवार के एक सदस्य के बारे में पूछताछ की, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। परिजनों ने इसकी शिकायत डायल-112 को दी। इसके बाद बदमाश फिर से घर पर आए और तोड़फोड़ करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बोहका निवासी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे गांव मोड़ी निवासी संदीप व गांव मंदौला निवासी सचिन ने पीड़ित के घर में घुसकर उनकी बेटी से उसके भाई के बारे में पूछा और जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने अपने भाई के बारे में जानकारी देने से मना किया तो दोनों आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। परिजनों ने घटना की जानकारी डायल -112 पर दी, जिसके बाद पुलिस टीम आकर मौके का निरीक्षण कर वापस लौट गई। दोपहर करीब दो बजे दोनों आरोपी एक बार फिर पीड़ित लक्ष्मीनारायण के घर में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। परिजनों के विरोध करने पर उन्हें जान से मारने के लिए दौड़े जिससे डरकर परिजनों से वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। उसके बाद दोनों आरोपी थोड़ी दूर पर उनके पुराने घर पर जाकर वहां रखे बाइक को कुल्हाड़ी से क्षतिग्रस्त कर मौके से फरार हो गए। खोल थाना पुलिस शिकायत दर्ज कर घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें