संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। क्षेत्र के गांव से परिवार को बिना बताए 22 साल की विवाहिता घर से लापता हो गई। परिजनों ने नाहड़ पुलिस चौकी में गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया है। एक गांव निवासी एक युवक ने पुलिस चौकी नाहड़ में शिकायत देकर बताया कि उसके भाई कि पत्नी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। हमने उसकी अपने स्तर पर तलाश कि लेकिन कहीं कोई अता पता चल पाया। उसका आरोप है कि कहीं विवाहिता को किसी ने छुपा रखा है तो उसकी तलाश की जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।