धारूहेड़ा। आकेड़ा गांव में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया। पशु चिकित्सालय धारूहेड़ा के प्रभारी डॉ. राजेश महलावत ने बताया कि यह 11वें चरण का ड्यूल वैक्सीनेशन अभियान है।
इसके अंतर्गत पशुओं को एक साथ दोनों बीमारियों के टीके लगाए जा रहे हैं ताकि पशुधन को संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने पशुपालकों से अपने सभी पशुओं का समय पर टीकाकरण करवाने की अपील की। गांव में पहुंचकर पशुपालकों को पशुओं की देखभाल और बीमारियों से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी गई। संवाद