फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहने के उपयोगी टिप्स का होगा आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के पंजाबी धर्मशाला में गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहने के उपयोगी टिप्स का आयोजन 13 अप्रैल रविवार को सुबह 7 बजे किया जाएगा। संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने बताया कि जिला आईएमए के पूर्व प्रधान डॉ. दीपक यादव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, एडवोकेट निशांत यादव जिला प्रधान नई दिशा युवा मंच विशिष्ट अतिथि रहेंगे। संस्था की ओर से अखिल भारतीय साहित्य परिषद की जिला अध्यक्ष श्रुति शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जोशी व विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजकुमार यादव का स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में गर्मी के मौसम में लाभदायक प्राणायाम व आहार प्रत्याहार के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रधान अरुण गुप्ता, शिक्षाविद् डॉ. बलबीर अग्रवाल, समाजसेवी राजेंद्र गेरा, महिला प्रधान निशा सीकरी, संयोजक शशि जुनेजा, शिक्षाविद् मधु गुप्ता मौजूद रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें