फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महात्मा ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती मनाई

विज्ञापन
फोटो: 04रेवाड़ी। गांव कोनसीवास रोड ​स्थित झुग्गी झोपड़ी स्कूल में बच्चों को पाठन सामग्री बांट
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के कोनसीवास रोड स्थित झुग्गी झोपड़ियों रहने वाले बच्चों के स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय सैनी समाज मार्गदर्शन एवं एकता संघ संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कंवर सिंह सैनी की अध्यक्षता में महात्मा ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती महोत्सव मनाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष कवंर सिंह सैनी द्वारा गरीब बच्चों को नोटबुक, फल, मिठाईयां, कोल्ड ड्रिंक, बिस्कुट बांटे गये। इस दौरान कवंर सिंह सैनी ने सम्बोधित करते हुए महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन के बारे में कहा कि असली आजादी तो हमें तब मिलेगी जब लोग गुलामी की मानसिकता से आजाद होकर आपसी छुआछूत जो थोड़ी-बहुत बची है उसको समूल नष्ट करके स्वतन्त्र और प्रसन्न जीवन जीयेंगे। उन्होंने कहा कि ज्योतिबा फुले ने अपना सारा जीवन समाज सेवा में गुजार दिया। इस मौके पर रेवाड़ी प्रधान भगवान दास सैनी, संगठन सदस्य सोनिया सैनी, डॉ. अजीत मदौक, नवीन सैनी, विवेक सैनी, रोकी सैनी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें