फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: इंस्पायर अवॉर्ड के लिए 15 तक भेज सकते हैं आइडिया

Wed, 09 Oct 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने आइडिया इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के तहत विद्यार्थियों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है। बेहतर आइडिया को सरकार चयनित करेगी और संबंधित विद्यार्थी को 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तय मानक के अनुसार आइडिया नवीनता, व्यवहारिकता, सामाजिक उपयोगिता, पर्यावरण की अनुकूलता के आधार पर होने चाहिए। विद्यार्थियों को पोर्टल पर नामांकन करना होगा। योजना का उद्देश्य स्कूली छात्रों के विचारों और नवाचारों को बढ़ावा देना है। शिक्षा विभाग की ओर से बताया गया है कि इस योजना के लिए कक्षा 6 से 10वीं तक के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इंस्पायर अवॉर्ड योजना में विद्यार्थी कोई भी नया और रचनात्मक आइडिया भेज सकते हैं। विभाग विद्यार्थियों द्वारा भेजे गए आइडियाज का चयन उसकी नवीनता, व्यवहारिकता, सामाजिक उपयोगिता, पर्यावरण की अनुकूलता और वर्तमान तकनीक से बेहतरी के आधार पर करेगा। इनमें जिन विद्यार्थियों के आइडिया अच्छे होंगे और विभाग के लिए उपयोगी होंगे, उन्हें सरकार 10 हजार की पुरस्कार राशि का भुगतान करेगी।
विज्ञापन


ई-एमआईएएस पोर्टल पर भेजें आइडिया : इंस्पायर अवॉर्ड के तहत सरकारी, निजी, जेएनवी और सीबीएसई या एचबीएसई से संबंधित कोई भी स्कूल आवेदन कर सकता है। इसके लिए केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के ई-एमआइएएस पोर्टल पर लिंक पर आवेदन करना होगा। एक स्कूल तीन से पांच आइडिया ऑनलाइन भेज सकता है।

राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित:

योजना के अंतर्गत चयनित होने वाले विद्यार्थियों के बैंक खाते में सीधे पुरस्कार राशि भेजी जाएगी। विभाग की ओर से कहा गया है कि सरकार की ओर से विद्यार्थी के खाते में 10 हजार रुपये नए मॉडल बनाने के लिए डाले जाएंगे। इसके बाद राज्य स्तरीय प्रदर्शनी व प्रोजेक्ट प्रतियोगिता से 10 हजार में से 1 हजार नव-प्रर्वतन का चयन होगा। शीर्ष 60 विचारों या नव-विचारों का प्रदर्शन राष्ट्रपति भवन में किया जाएगा। राष्ट्रपति द्वारा उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही सकुरा एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत विद्यार्थी व शिक्षक को जापान की यात्रा का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन



वर्जन

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से स्कूलों के विद्यार्थियों से नए-नए आइडिया मांगे गए हैं। विद्यार्थी 15 अक्तूबर तक आवेदन जरूर कराएं।-कपिल पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें