फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भिवाड़ी में केंद्रीय मंत्री ने किया आधुनिक ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन

विज्ञापन
फोटो : 30भिवाड़ी में ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव साथ में विधायक
विज्ञापन
भिवाड़ी। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने बीड़ा भिवाड़ी के सहयोग से आलमपुर क्षेत्र में स्थापित अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह ई-लाइब्रेरी छात्र-छात्राओं को डिजिटल शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। लाइब्रेरी में 42 अत्याधुनिक कंप्यूटर लगाए गए हैं, जिनकी मदद से विद्यार्थी डिजिटल कोर्स, करियर बिल्डिंग, नई तकनीकों की ट्रेनिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि उनके संसदीय क्षेत्र में 108 ई-गुरुकुल लाइब्रेरी स्थापित करने का कार्य प्रगति पर है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बनाई जा रही इन लाइब्रेरियों को राजस्थान समग्र शिक्षा अभियान के सहयोग से एमओयू के तहत संचालित किया जा रहा है। इनमें देश की प्रमुख डिजिटल कंपनियों के कोर्स उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के युवा आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगे।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी, पूर्व विधायक मामन सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष महा सिंह चौधरी, संदीप दायमा, प्रदीप दायमा, अनूप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता

केंद्रीय मंत्री ने बाबा मोहन राम नगर वन का जिक्र करते हुए बताया कि 102 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित इस वन में मियावाकी पद्धति से अब तक 1 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। यह वन क्षेत्रीय पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। यादव ने कन्वेंशन सेंटर, जिला स्तरीय अस्पताल और स्टेडियम के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भिवाड़ी के समग्र विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार संकल्पित है और हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें