फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सोनी की मौत पर यूनियन के सदस्यों ने उठाए सवाल

Fri, 19 Jul 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल। स्थानीय एक निजी कंपनी में कार्यरत 32 वर्षीय कर्मचारी सोनी कुमार की आत्महत्या मामले में कर्मचारी यूनियन ने कई सवाल उठाए हैं। कर्मचारी यूनियन ने कंपनी प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि जब सोनी कुमार कार्य नहीं करना चाहता था तो उस पर दबाव क्यों बनाया गया। वह विभाग बदलने से खुश नहीं था और परेशान चल रहा था।
इसके बाद भी कंपनी प्रबंधन ने कोई ध्यान नहीं दिया। यूनियन का कहना है कि आखिर मैनेजर किसके इशारे पर सोनी को परेशान कर रहा था। इसमें कई उच्चाधिकारियों की मिलीभगत है। कर्मचारी यूनियन ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की भी मांग की है। पुलिस ने मृतक सोनी कुमार के भाई दिलबाग सिंह की शिकायत के आधार पर कंपनी के मैनेजर व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। दिलबाग सिंह ने बताया कि उसके भाई सोनी कुमार की शादी मार्च 2023 में हुई थी। वह पत्नी के साथ शक्ति नगर रेवाड़ी में कमरा किराये पर लेकर रह रहा था। 2012 से आईएमटी बावल में नौकरी करता था। वर्ष 2012 से लगातार क्वालिटी विभाग में नौकरी कर रहा था। कम्पनी में कर्मचारियों के यूनियन का सदस्य भी था। कुछ दिन पहले सोनी से फोन पर बात हुई तो वह काफी परेशान लग रहा था। उससे परेशानी का कारण पूछा तो उसने मुझे कहा कि फैक्टरी के मैनेजर त्रिभुवन अग्निहोत्री परेशान कर रहें है। समझाया था कि यदि ज्यादा परेशानी है तो कुछ दिन छुट्टी लेकर घर आ जाओ।
विज्ञापन


इसके बाद भाई 14 जुलाई को घर आया। उसने बताया कि मैनेजर यूनियन को तोड़ना चाहता है। इसके लिए वह यूनियन के सदस्यों को परेशान करता है। रंजिश रखते हुए मेरा विभाग बदल दिया। वह कार्यालय में बुलाकर धमकाता है। 16 जुलाई को वह अपनी पत्नी को घर छोड़कर आया था। दिलबाग ने बताया कि फोन पर सूचना मिली कि उसके भाई ने फांसी लगा ली है।
विज्ञापन


वर्जन :
पुलिस मामले में जांच कर रही है। मृतक सोनी के भाई दिलबाग की शिकायत के आधार पर कंपनी के प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।-कृष्ण कुमार, प्रभारी, थाना माडल टाउन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें