फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेल ट्रैक पर मिला अज्ञात पुरुष का शव

Mon, 04 May 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी-हिसार रेलमार्ग पर नांगल पठानी और जाटूसाना स्टेशन के बीच एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी अनिता ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 48 वर्ष है। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।मृतक दुबला-पतला है। उसने नीली जींस, सफेद-नीली धारीदार टी-शर्ट तथा काली बेल्ट पहन रखी थी।
विज्ञापन

इसके अलावा दाहिने हाथ में संतरी रंग का रेशमी धागा बंधा हुआ है, जो पहचान में सहायक हो सकता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए चरखी दादरी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें