जिला शहरी प्रधान प्रवीण चौधरी का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्रोत : प्रवक्ता
बावल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बावल कस्बे में आयोजित की गई। इस दौरान नवनियुक्त जिला शहरी प्रधान प्रवीण चौधरी और ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि संगठन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। प्रवीण चौधरी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वह वोट चोरी कर सत्ता में आई है। प्रदेश में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आने वाले दिनों में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी।
चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में नई कांग्रेस उभर रही है और जनता भाजपा की झूठ व लूट की राजनीति से परेशान हो चुकी है। बैठक में अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे और संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिया गया।