संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मीट मार्केट में वीरवार की सुबह शास्त्री नगर निवासी शिवा उर्फ नन्नू (25) का शव पड़ा मिला। शव के पास नशे के इंजेक्शन मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रामपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
शिवा बेरोजगार था। उसकी शादी करीब दो साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है। वीरवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे लोगों ने मीट मार्केट में उसका शव पड़ा देखा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। रामपुरा थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि शिवा नशे का आदी था। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।