फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास व सर्विस रोड की मांग को लेकर 9वें दिन जारी रहा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी-नारनौल नेशनल हाईवे स्थित गोविंदपुरी बस स्टैंड के पास सर्विस रोड और अंडरपास की मांग को लेकर बवाना गुर्जर के ग्रामीणों का धरना 9वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों का कहना है कि जो अंडरपास बनाया गया है वह केवल गांव गोविंदपुरी के लिए उपयोगी है। ग्रामीणों ने कहा कि 9 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक जिला प्रशासन की तरफ से कोई भी अधिकारी उनकी समस्या सुनने तक नहीं आया है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से सड़क के साथ सर्विस रोड व अंडरपास बनाने की मांग की है। धरने पर रामकरण, श्रीराम, धनराज, रामानंद पूर्व सरपंच, साधु सिंह, अभय सिंह, राजेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह पूर्व सरपंच, धर्मबीर, रामचन्द्र, लक्ष्मीनारायण, हिम्मत सिंह, दलीप, ललित, रामनिवास, लक्ष्मीनारायण, चेतराम, नरेन्द्र, शेर सिंह, महेन्द्र शर्मा, यशपाल, पतराम, धर्मबीर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें