फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अनियंत्रित कार डिवाइडर कूद पेड़ से टकराई

विज्ञापन
पेड़ से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार।
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के गढ़ी बोलनी रोड पर डवाना नहर के समीप बुधवार रात को एक कार डिवाइडर कूदकर दूसरी तरफ सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हालांकि गनीमत यह रही कि कार में सवार दोनों युवक सुरक्षित बच गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार फरीदाबाद निवासी नितिन ने बताया कि यूपी निवासी उसका दोस्त शिवम अपने एक अन्य साथी के साथ रेवाड़ी से वापस फरीदाबाद जाने के लिए रात को निकले थे। उन्हें दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर कसौला चौक से केएमपी पर जाना था। इसी बीच जब डवाना गांव के समीप पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूदकर दूसरी तरफ खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं एयरबैग खुलने से उसमें सवार दोनों युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें