फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो की मौत

Wed, 17 Jun 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
खोल। मंगलवार शाम महेंद्रगढ़ रोड पर औलांत बूस्टिंग स्टेशन के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद खोल पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब पौने 6 बजे कनीना की तरफ से एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार आ रही थी। कार में दो लोग सवार थे। जैसे ही कार औलांत बूस्टिंग स्टेशन के सामने पहुंची अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और पलटी खाते हुए पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। खोल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कार से बाहर निकाला और अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मृतकों की पहचान को लेकर प्रयास कर रही है। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ मार्ग पर जाम लगा रहा। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे जांचकर्ता बलवंत सिंह ने बताया कि अभी दोनों का नाम पते की पुष्टि नहीं हो पाई है। फोन नंबरों पर इसकी सूचना दी गई है। परिजन आने पर ही दोनों की पहचान हो सकेगी। दोनों मृतक यूपी के  रहने वाले हैं। 
विज्ञापन

मृतकों की पहचान के किए जा रहे हैं प्रयासएसएचओ खोल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतकों के शवों की पहचान नहीं हो पाई है। पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें