फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चाचा ही निकला युवती का हत्यारोपी, रिमांड पर लिया

Mon, 08 Jul 2024 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रामपुरा थाना पुलिस ने 29 जून को गांव खड़गवास में एक युवती की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी गांव खड़गवास निवासी विनोद कुमार है जो मृतका का चाचा है।
पुलिस ने बताया कि 29 जून की रात को थाना रामपुरा पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव खड़गवास में एक युवती की जहर देकर हत्या करने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर गांव खड़गवास के श्मशान घाट में पहुंच कर जलती हुई चिता को दमकल वाहन की मदद से बुझाया तथा शव को चिता से निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को मामले में एक आरोपी गांव खड़गवास निवासी विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि युवती को जबरन जहरीला पदार्थ दिया गया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें