फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सडक़ दुर्घटना में चाचा-भतीजे की मौत

Tue, 20 Jun 2023 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ मार्ग पर बुडौली के समीप सोमवार सुबह एक बाइक व कार की टक्कर में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। खोल थाना पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। देर शाम शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के परिजन अशोक की शिकायत पर खोल थाना पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दर्ज शिकायत में अशोक ने बताया कि सोमवार समय करीब 9 बजे सुबह अपने घर उनका भाई मनोज कुमार (42) व उनका भतीजा रमेश कुमार (32) निवासी औलांत अपने निजी कार्य से बाइक से रेवाड़ी जा रहे थे। वह भी अपने निजी कार्य के लिए उनके पीछे-पीछे अपनी बाइक से रेवाड़ी जा रहे थे। उनके देखते-देखते एक कार के चालक ने बाइक में सीधी टक्कर मारी दी। घायल अवस्था में दोनों को ट्रामा सेंटर रेवाडी लाया गया। जो डाक्टर साहब ने भतीजा उमेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। भाई मनोज कुमार को हायर सेंटर के लिये रैफर कर दिया। जो अपने भाई को आदित्य अस्पताल रेवाडी ले जा रहा था जो रास्ते मे ही मेरे भाई मनोज कुमार ने भी दम तोड दिया। खोल थाना पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें