संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। धारूहेड़ा स्थित गेस्ट हाउस के एक कमरे में दो लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में जहर खाने से दोनों की मौत की आशंका जताई जा रही है। मृतकों की शिनाख्त आंध्र प्रदेश के बिच पल्ली निवासी कदारू किशन (37) और चेन्नी सिम्हा (47) के रूप में हुई।
दोनों 22 दिसंबर से गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। दोनों हैदराबाद स्थित एक्सेल रबर कंपनी में कार्यरत थे और 22 दिसंबर को भिवाड़ी (राजस्थान) स्थित एक टायर की कंपनी में विजिट पर आए थे। बुधवार की सुबह गेस्ट हाउस संचालक ने दोनों को जगाने का प्रयास किया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। ऐसे में अनहोनी की आशंका से गेस्टहाउस संचालक ने पुलिस को फोन कर सूचना दी।
सूचना मिलने पर सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी पहुंची। पुलिसकर्मियों ने गेस्ट हाउस के कमरे की खिड़की तोड़ककर अंदर प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लिया। शुरुआती जांच में दोनों के जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा। अभी कुछ कहना जल्दबाजी है। कमरे से मिले साक्ष्यों और परिस्थितियों की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों और हैदराबाद स्थित एक्सेल रबर कंपनी के अधिकारियों से संपर्क साधा है।
-
वर्जन
दोनों मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। आंध्रप्रदेश से आने में समय लगता है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अभी इस मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारणों का पता चल सकेगा। अभी जांच जारी है। - संजय कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-6।
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला