फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे दो युवकों की मौत, दो बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के रामगढ़ रोड स्थित एक मुर्गी फार्म पर बने कुएं में गिरी बकरी को बचाने के लिए नीचे उतरे दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक बेहोश हो गए। बेहोश युवकों को कुएं से निकाल लिया गया, जिससे उनकी जान बच गई। युवकों की मौत का कारण कुएं में जहरीली गैस बनना माना जा रहा है। मौत का सही कारण दोनों युवकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। फिलहाल सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिल्ली रोड निवासी हसन खान ने रामगढ़ रोड पर फार्म बनाया हुआ है। फार्म की सफाई के बाद वेस्ट पानी व कचरा एकत्रित करने के लिए वही सीमेंट के फर्मे डालकर करीब 15 फीट गहरा कुआं भी बना रखा है। वीरवार शाम को कुएं में बकरी गिर गई। फार्म पर काम करने वाले कर्मचारी कुएं के पास पहुंचे तो उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला के धर्मपुर निवासी दुर्गेश बकरी को निकालने के लिए कुएं में उतर गया और बेहोश होकर वहीं गिर गया। दुर्गेश को अंदर बेहोश होते देखकर बिहार के जिला मुंगेर के गांव बरियापुर निवासी मनीष भी कुएं में उतर गया, लेकिन वह भी बेहोश हो गया। दोनों को बेहोश होने के कारण वहां काम कर रहे कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया। इसके बाद दो और युवक कुएं में उतरे और उन पर भी बेहोशी छाने लगी। लेकिन दोनों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया, जिससे उनकी जान बच गई। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कुएं में बेहोश पड़े युवकों को बाहर निकलवाया और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए हैं।
जांच अधिकारी, सदर थाना के एएसआई परविंद्र सिंह ने बताया कि कुएं में बनी जहरीली गैस से दोनों की मौत होने की आशंका है। सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता लग पाएंगे। दोनों मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया है। शुक्रवार को उनके पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें