फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: करंट की चपेट में आने से दो युवकों की गई जान

Sat, 01 Jul 2023 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। ठोठवाल गांव में शनिवार की सुबह करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ठोठवाल निवासी 41 वर्षीय सुदर्शन अपने मकान की छत पर बने टिन शेड की सफाई कर रहा था। इसी दौरान घर के पास से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इस दौरान आसपास के लोगों ने तुरंत ही बिजली सप्लाई बंद कराई। तब तक सुदर्शन गंभीर रूप से झुलस गया था। लोगों ने उसे गंभीरावस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना रामपुरा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया। एक अन्य घटना में अलवर के भालगढ़ का रहने वाला 32 वर्षीय नरेंद्र बावल की एक कंपनी में नौकरी करता था। वह करनावास में जयभगवान के मकान में किराये पर रहता था। जयभगवान के मकान की छत से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इस दौरान नरेंद्र छत पर कुछ काम से चला गया। इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गया और जमीन पर गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को लेकर सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस उसके परिजनों के आने का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें