फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: ई-रिक्शा में दो महिलाओं ने बुजुर्ग की जेब से निकाले एक लाख रुपये, एक महिला मौके पर पकड़ी

Tue, 18 Apr 2023 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

गांव पदैयावास निवासी रामचंद्र की बहन के घर में शादी है। शादी में उसे भात भरना था। इसके लिए उसने बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से एक लाख रुपये निकलवाए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी शहर में ई-रिक्शा में सवार एक बुजुर्ग की जेब से 2 शातिर महिलाओं ने एक लाख रुपये निकाल लिए। बुजुर्ग ने जैसे ही जेब में हाथ मारा तो पैसे नहीं मिले। इसके बाद चोरी करने वाली महिलाएं रिक्शा से उतरकर भागने लगी तो बुजुर्ग ने शोर मचा दिया। इसके बाद लोगों ने एक महिला को मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी महिला को पुलिस को सौंप दिया गया है। उससे चोरी किए गए एक लाख रुपये बरामद कर लिए गए है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ई-रिक्शा में साथ बैठी थी दोनों महिलाएं
जानकारी के अनुसार गांव पदैयावास निवासी रामचंद्र की बहन के घर में शादी है। शादी में उसे भात भरना था। इसके लिए उसने बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से एक लाख रुपये निकलवाए थे। इसके बाद वह ई-रिक्शा में सवार होकर अपने घर जा रहा था। एक लाख रुपय अपनी जेब में रखे हुए थे। इस बीच रास्ते में 2 महिलाएं भी ई-रिक्शा में बुजुर्ग के साथ बैठ गई। महिलाओं ने बुजुर्ग की जेब के साथ अपना बैग रख कर एक लाख रुपए चोरी कर लिए। इस दौरान रामचंद्र को जेब से एक लाख रुपए चोरी होने का पता लग गया। रामचंद्र ने दोनों महिलाओं से चोरी के बारे में पूछा तो दोनों ने इनकार कर दिया।

ई-रिक्शा से उतरकर भागने लगी
घटना शहर के रेजांगला पार्क के पास हुई। इस दौरान दोनों महिलाएं ई-रिक्शा से उतरकर भागने लगी। भागते समय महिलाओं ने एक लाख रुपये नीचे फेंक दिए। रामचंद्र के शोर मचाते हुए एक महिला को पकड़ लिया, जबकि दूसरी भागने में कामयाब हो गई। पकड़ने पर महिला ने रामचंद्र के कपड़े फाड़ते हुए धमकी देने लगी। मौके पर एकत्रित हुई भीड़ ने महिला को मौके पर पकड़ लिया।
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से एक लाख रुपये बरामद कर लिए। रामचंद्र की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दूसरी आरोपी महिला की भी पहचान कर ली है और उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें