फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बस में कर्मचारी का पर्स चोरी करने की दो महिला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। चौकी भाड़ावास गेट पुलिस ने प्राइवेट बस में कंपनी कर्मचारी का पर्स चोरी करने के मामले में राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गांव नूरभद्रा निवासी मुनेश व जिला अलवर के गांव तिगांवा निवासी अंजू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पर्स को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन



जिला महेंद्रगढ़ के कस्बा कनीना निवासी नवीन कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह प्राइवेट बस में कनीना से रेवाड़ी आया था, जब उसने सरकुलर रोड पर ब्रह्मगढ़ के पास बस से उतरकर अपनी जेब चेक की तो उसका पर्स गायब मिला।
इस बारे उसे बस में अपने पास खड़ी दो महिलाओं पर शक हुआ तो वह एक बाइक से लिफ्ट लेकर तुरंत बस स्टैंड पहुंचा गया, जहां दोनों महिला बस से उतर रही थी। जब उसने महिलाओं को देखकर शोर मचाया तो वहां पर भीड़ जमा हो गई। तभी वहां पर बस स्टैंड पर तैनात पुलिस भी पहुंच गई। जब पुलिस ने थाने में ले जाकर महिलाओं के बैग की तलाशी ली तो बैग से उसका का पर्स मिला गया, जिसमें करीब 5300 रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें