फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल कर्मचारियों से मारपीट एवं तोड़फोड़ कर युवक फरार

Fri, 17 Jun 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
toll
विज्ञापन
कोसली। क्षेत्र के निकटवर्ती टोल प्लाजा गंगायचा जाट पर कुछ युवकों ने टोल कर्मचारियों से मारपीट एवं तोड़-फोड़ की और मौके से फरार हो गये। मामला फर्जी आईडी दिखाकर टोल शुल्क अदा न करने से शुरू हुआ। टोल कर्मियों के मुताबिक बदमाशों ने पिस्टल दिखा डराने की भी कोशिश की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

घटना कि जानकारी देते हुए मैनेजर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह करीब 9 बजे लेन न. 9 पर एक कार आई। जिसने गांव नैनसुखपुरा का वोटर कार्ड दिखाया। कार में देखा तो आईडी कार्ड वाला व्यक्ति कार में था ही नहीं। इस पर कर्मचारी ने उनसे टोल शुल्क अदा करने को कहा। इतना कहते ही कार में सवार लोगों ने गाली गलौच देना शुरू कर दिया तथा इसके बाद  उन्होंने फोन करके दूसरी गाड़ी बुला ली, जिसमें सवार 8-10 लोगों ने कंट्रोल रूम में आकर कंट्रोलर के साथ गाली गलौच एंव जान से मारने की धमकी दी।
---------
तोड़फोड़ के बाद दी प्लाजा जलाने की धमकी
मैनेजर ने बताया कि इसके बाद वे लोग बूथ पर गये तथा कर्मचारी के साथ मारपीट की एंव बूथ का शीशा तोड़ दिया। मारपीट करने के बाद हमला करने वाले लोगों ने कहा कि आगे से हमारी गाड़ी रोकी गई तो यहां पर काम नहीं करने देंगे तथा प्लाजा को जलाने की धमकी भी दी।   एक कर्मचारी इस मामले को रिकॉर्ड कर रहा था तो उसे रिकॉर्डिंग भी नहीं करने दी तथा इनमें से एक व्यक्ति ने कमर पर हाथ रख कर पिस्टल से डराते हुए गोली मारने की भी धमकी दी। 
विज्ञापन


-----------

क्या कहना है पुलिस का 
जब इस बारे में सदर थाना के एसएचओ पवन कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह लूटपाट की घटना नहीं है तथा न ही कोई पिस्टल दिखाई गई। एक लड़के ने किसी दूसरे की आईडी दिखा दी। यह मामला टोल के शुल्क को लेकर हुआ है तथा दोनों पक्षों को आमने-सामने करके पूछताछ की जायेगी। एसएचओ ने कहा कि कानून को हाथ में लेना किसी का अधिकार नहीं है। इस मामले को लेकर पुलिस गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि इस टोल प्लाजा पर 24 घंटे पुलिस सुरक्षा दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें