फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल फोन बरामद

Tue, 15 Apr 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। माॅडल टाउन थाना पुलिस ने दुकान से मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव चिराहड़ा निवासी परमवीर व सिद्धार्थ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शहर के गांधी नगर के जितेंद्र ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने गांधी चौक पर मोबाइल सेल एंड रिपेयर की दुकान की हुई है। गत 10 अप्रैल को उसकी दुकान पर एक युवक मोबाइल फोन ठीक कराने के लिए आया था। फोन की टच स्क्रीन डालने के बाद उसने 6 हजार रुपये नकद दिए थे, जबकि 200 रुपये फोन-पे से ट्रांसफर किए थे। जो 12 अप्रैल को वह युवक दोबारा फोन ठीक कराने के लिए अपने दोस्त के साथ दुकान पर आया था। जो दोनों युवक दुकान के काउंटर से डिब्बे में बंद मोबाइल फोन चोरी करके ले गए है। जिस पर पुलिस ने थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने रविवार को मामले में संलिप्त दो आरोपी परमवीर व सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए मोबाइल फोन को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें