फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जेईई मेंस में सफल दो विद्यार्थी सम्मानित

Sat, 21 Feb 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विद्यार्थियों को सम्मानित करते शिक्षक। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाड़ावास गेट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के दो छात्रों मनीष और दीपांशु ने जेईई मेंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में दोनों विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य विनोद यादव ने दोनों छात्रों को अपने कार्यालय में आमंत्रित कर फूल-मालाएं पहनाईं और उपहार भेंट कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती।
शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ ने छात्रों को आगामी परीक्षा की तैयारी के लिए प्रेरित करते हुए कविता के माध्यम से उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
विज्ञापन

समारोह में पीसीएम विभाग की शिक्षिका कविता, पूजा शर्मा, सुनीता कुमारी, रश्मि शर्मा, जितेंद्र यादव और मनोज वशिष्ठ ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

मनीष ने 87.30 एनटीए स्कोर प्राप्त किया जबकि दीपांशु ने 84.02 स्कोर के साथ गणित में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें