फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोचिंग लेने वाले दो विद्यार्थियों पर तेजधार हथियार से हमला

Fri, 31 Mar 2023 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर में कोचिंग लेने वाले दो विद्यार्थियों पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियार और पंच से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मामले में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जिले के गांव खिजूरी निवासी गौरव शहर के बस स्टैंड स्थित एक कोचिंग सेंटर में दिल्ली पुलिस की तैयारी कर रहा है। उसके साथ ही उसके गांव का साहिल भी कोचिंग ले रहा है। गौरव ने बताया कि एक दिन पहले वह रेवाड़ी से बावल जाने वाली बस में बैठकर जा रहा था। तभी बस में सवार प्राणपुरा व किशनपुरा गांव के रहने वाले कुछ लड़कों के साथ विवाद हुआ था। कंडेक्टर ने ने दोनों को समझा कर अलग-अलग कर दिया था। गौरव ने बताया कि वह अपने दोस्त साहिल के साथ शहर के महाराणा प्रताप चौक स्थित नेहरू पार्क में बैठा हुआ था। तभी गांव प्राणपुरा निवासी मनजीत, आसी और गांव किशनपुरा निवासी विकास वहां पहुंचे। उनके साथ 10- 15 अन्य युवक भी थे जो हाथों में पंच पहने हुए थे। आरोपियों ने साहिल और गौरव को पार्क में ही दबोच लिया तथा उन पर पंच से हमला कर दिया। हमले में दोनों के सिर, हाथ-पैर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। हमलावर धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें