फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिले के दो विद्यार्थी इसरो केंद्र का करेंगे भ्रमण

Thu, 12 Nov 2026 10:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जतिन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। समग्र शिक्षा हरियाणा की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 48 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इनमें रेवाड़ी के दो विद्यार्थी शामिल हैं। शहीद दीनदयाल सीएम ट्रिपल ई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसानी के 12वीं विज्ञान संकाय के छात्र जतिन और राजकीय विद्यालय कवाली के अमित कुमार शामिल हैं। दोनों विद्यार्थी 12 से 18 नवंबर तक हैदराबाद स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) केंद्र का भ्रमण करेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, उपग्रहों, अंतरिक्ष अनुसंधान और आधुनिक तकनीक से जुड़ी जानकारियां हासिल करने का अवसर मिलेगा। प्राचार्या डॉ. नम्रता सचदेवा ने जतिन के चयन पर खुशी जताते हुए कहा कि प्रदेश के 48 विद्यार्थियों में विद्यालय के छात्र का शामिल होना गर्व की बात है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें